बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
पटना जिले के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के पुनपुन और लोदीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर यथासंभव मदद का दावा किया.
बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद करते सांसद
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति और प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. बाढ़ पीड़ितों की पप्पू यादव ने आर्थिक मदद भी की.
बाढ़ के पानी के बीच आते-जाते लोग
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
पटना के फुलवारी इलाके में बाढ़ के पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भरने के बावजूद लोग रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए इसी पानी के बीच आने-जाने को मजबूर हैं.
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के पानी के कारण आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसी बीच पप्पू यादव अपने गाड़ी से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे.
बाढ़ इलाके का लिया जायजा
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
पटना के फुलवारी इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर मौजूद हालात का जायजा लिया.
बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
पप्पू यादव को क्षेत्र में उन्हें एक बच्ची मिली, जो तेज बुखार से पीड़ित थी. उनके अनुसार, बच्ची का परिवार उसे पटना में डॉक्टर को दिखाने के बाद कमर भर पानी पार कर वापस लौट रहा था. इस स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए स्वास्थ्य और राहत सुविधाओं को लेकर चिंता जतायी.
महिलाओं के बीच पप्पू यादव
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर अगर लोगों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो बिहार के दूर-दराज के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति क्या होगी. उन्होंने सरकार की बाढ़ राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.
महिलाओं को ढांढस बंधाते और उनकी समस्याएं सुनते सांसद पप्पू यादव
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
पटना के फुलवारी इलाके में बाढ़ प्रभावित महिलाओं से मुलाकात कर सांसद पप्पू यादव ने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं और बाढ़ से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी.
सासंद ने की मदद
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
सांसद ने प्रभावित लोगों की मदद और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली.तस्वीर में देख रहे होंगे सांसद बाढ़ पीड़ितों और उनके बच्चों से मुलाकात कर रहे हैं.
बाढ़ पीड़ितों के बीच पप्पू यादव
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
नेता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भाषण नहीं, बल्कि राहत, इलाज, भोजन और सुरक्षित जीवन की जरूरत है. उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग की.
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार लगातार जनता के बीच मौजूद हैं. जब तक जरूरतमंद लोगों तक राहत नहीं पहुंचती, तब तक सेवा का अभियान जारी रखने की बात कही.
महिलाओं को पैसे देते हुए
बाढ़ पीड़ितों से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं से मुलाकात की. उनकी मदद की. साथ ही सभी को पैसे देकर उनकी आर्थिक सहायता भी की.