डेहरी ईओ विमल कुमार हत्याकांड: पप्पू यादव ने परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और ₹2 करोड़ मुआवजे की मांग

Dehri EO Murder Case: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने डेहरी ईओ विमल कुमार की हत्या के बाद परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच, ₹2 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है.

Dehri EO Murder Case: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के बाद मंगलवार सुबह पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव दानापुर के गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतक की पत्नी को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

पप्पू यादव ने कहा कि इस जघन्य हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने कहा कि जब सरकारी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

उच्चस्तरीय जांच और सभी पहलुओं की जांच की मांग

सांसद ने हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी व्यक्ति या सफेदपोश की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने चालक के मोबाइल पर घटना से पहले आए कॉल की जांच तथा चालक का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की.

विधायक की भूमिका की जांच की भी उठाई मांग

पप्पू यादव ने कहा कि मृतक ईओ की पत्नी और बच्चों ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप सामने आने के बावजूद संबंधित पक्ष से पूछताछ नहीं की गई है. उन्होंने दावा किया कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

₹2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

सांसद ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को दो करोड़ रुपये मुआवजा, एक आश्रित को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई ही दिवंगत अधिकारी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे जनता का कानून पर विश्वास मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें: डेहरी ईओ विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी ड्राइवर की पत्नी बोली- पति को फंसाया गया; जांच के लिए SIT गठित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar danapur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >