पप्पू यादव की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Pappu Yadav Arrest: सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. सिविल कोर्ट को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ऐसे में फिलहाल पप्पू यादव बेऊर जेल में ही बंद रहेंगे. 31 साल पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. ऐसे में सांसद अभी बेऊर जेल में ही बंद रहेंगे. आज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके कारण सुनवाई टाल दी गई. जानकारी के मुताबिक, मेल के जरिए पटना सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली. मेल आते ही सिविल कोर्ट को खाली करवा दिया गया.

भागलपुर में भी मिली कोर्ट को उड़ाने की धमकी

सिर्फ पटना सिविल कोर्ट ही नहीं बल्कि भागलपुर जिले में व्यवहार न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलते ही सोमवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. सुरक्षा को लेकर वकीलों ने न्यायिक कामकाज पूरी तरह बंद रखा. धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गई.

लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. पुलिस प्रशासन ने बताया कि धमकी की गंभीरता से जांच की जा रही है और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

औरंगाबाद में भी मिली धमकी

पटना सिविल कोर्ट और भागलपुर में कोर्ट के अलावा औरंगाबाद में भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. वकीलों ने कहा कि जिला जज के सरकारी मेल पर औरंगाबाद कोर्ट को उड़ाने से संबंधित एक धमकी भरा लेटर आया है. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कोर्ट परिसर में कर दी गई. कोर्ट को जल्द खाली करने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है.

रविवार को सांसद को भेजा गया बेऊर जेल

एक साथ बिहार के 3 जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है. पटना में पप्पू यादव के मामले में सुनवाई धमकी मिलने के बाद टल गई. रविवार को उनकी तबीयत में सुधार के बाद पीएमसीएम से बेऊर जेल भेज दिया गया था. पप्पू यादव की तरफ से दी गई जमानत याचिका पर आज सुनवाई टलने के बाद अब कब सुनवाई होगी, इस पर नजरें टिकी हैं.

Also Read: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सदन में हंगामा, दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म मामले पर भड़के विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >