VIDEO : Gen Z Protest में पैलेट गन के इस्तेमाल पर तेजस्वी यादव का सरकार से सवाल, बोले- गोली कैसे चली, किसके आदेश पर चली?

तेजस्वी यादव का बयान

Tejashwi Yadav Statement : बिहार में परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा तेज हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पैलेट गन के इस्तेमाल और गोली चलने की घटना पर सरकार से जवाब मांगा है.

Tejashwi Yadav Statement : बिहार में छात्रों के प्रदर्शन और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों के मुद्दों को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार से जवाब मांगा है. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि बिहार में गोली कैसे चली और किसके आदेश पर चली, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए.

‘गोली कैसे चली, किसके आदेश पर चली’, तेजस्वी ने सरकार से मांगा जवाब

तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों और आम लोगों में काफी गुस्सा और आक्रोश है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय नहीं मिल रहा है, इसलिए वे लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है और आगे भी उनकी आवाज उठाती रहेगी.

25 अगस्त के प्रदर्शन को राजद का समर्थन

तेजस्वी यादव ने कहा कि 25 अगस्त को होने वाले छात्रों के प्रदर्शन को भी उनकी पार्टी का समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक नहीं होना चाहिए, युवाओं को समय पर नौकरी मिलनी चाहिए और परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराई जानी चाहिए. उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि इन मांगों के लिए छात्रों को सड़क पर उतरने की जरूरत ही नहीं पड़नी चाहिए थी. वीडियो में सुनिए तेजस्वी यादव क्या कह रहे हैं?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >