होटल में घुसा अनियंत्रित हाइवा, तीन घायल

पटना -बख्तियारपुर फोरलेन पर करबिगहा गांव के सामने शुक्रवार की सुबह एक गिट्टी लदा हाइवा डिवाइडर पार कर बुद्धदेवचक गांव के समीप सड़क किनारे एक लाइन होटल में घुस गया, जिससे होटल के संचालक समेत तीन लोग घायल हो गये

फतुहा. पटना -बख्तियारपुर फोरलेन पर करबिगहा गांव के सामने शुक्रवार की सुबह एक गिट्टी लदा हाइवा डिवाइडर पार कर बुद्धदेवचक गांव के समीप सड़क किनारे एक लाइन होटल में घुस गया, जिससे होटल के संचालक समेत तीन लोग घायल हो गये. दुकानदार को करीब 50 हजार रुपये से ज्यादा की क्षति हुई है . दुर्घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया . गिट्टी लोड हाइवा झारखंड से पटना की ओर जा रहा था. घायलों की पहचान होटल संचालक रविन्द्र यादव जो कि थाना क्षेत्र के करबीघा गांव निवासी है. जबकि दो अन्य घायल जो कि नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के चौसंडॉ गांव निवासी चालक बबलू कुमार (34वर्ष) और बैजू कुमार के रूप में हुई, जो होटल पर चाय पी रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >