बाबा उमानाथ मंदिर में एक लाख ने किया जलाभिषेक

उमानाथ गंगा घाट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में चौथी सोमवारी पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.

बाढ़. स्थानीय उमानाथ गंगा घाट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में चौथी सोमवारी पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर मणि दर्शन कुमार और बेबी कुमारी के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को लगाया गया था. श्रद्धालुओं की भीड़ करीब दोपहर बाद तीन बजे तक रही, वहीं कई सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >