पटना: बाबा हरिनाथ मंदिर जा रहे दो दोस्तों की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सोनपुर के बाबा हरिनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक दोस्त की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Patna Accident : दानापुर में तीसरी सोमवारी पर सोनपुर के बाबा हरिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसा दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक नहर के पास रविवार देर रात हुआ. दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.

टक्कर के बाद दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल

बताया गया कि चौधराना रोड निवासी प्रियांशु कुमार अपने दोस्त किशू के साथ बाइक से सोनपुर स्थित बाबा हरिनाथ मंदिर जा रहा था. इसी दौरान रामजीचक नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया. इलाज के दौरान प्रियांशु कुमार की मौत हो गई. वहीं किशू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

प्रियांशु की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है. मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच समेत अन्य माध्यमों से वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है.

Also Read : VIDEO : अशोकधाम मंदिर में हाईटेंशन तार गिरने से मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; वीडियो में देखें पूरा हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >