पेट्रोल पंप कर्मी से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार

patna news: बख्तियारपुर. पेट्रोल पंप कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक आरोपी अमरीश कुमार को सालिमपुर थाना क्षेत्र के कलराबीघा गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

बख्तियारपुर. पेट्रोल पंप कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक आरोपी अमरीश कुमार को सालिमपुर थाना क्षेत्र के कलराबीघा गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके घर से लूटा गया 65000 हजार रुपया भी बरामद किया है. इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अंकित कुमार के घर के पास से इस लूटकांड में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है. जानकारी हो कि 26 मई को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सालिमपुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बिगहा गांव के पास फोरलेन पर स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मी से उस समय करीब 5 लाख 75 हजार रुपया दिनदहाड़े लूट लिया था. जब वह पैसा जमा करने बैंक जा रहा था. इस संबंध में डीएसपी -2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पकड़े गये लुटेरे को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

स्मैक की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 25 पुड़िया बरामद

बिहटा. थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के गेट संख्या-2 के पास स्मैक की तस्करी करते हुए दो तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशुनपुर निवासी प्रकाश कुमार और रायडीह निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अस्पताल गेट के समीप स्मैक बेच रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों आरोपियों को 25 पुड़िया स्मैक के साथ धर दबोचा. हालांकि, पुलिस को देखते ही एक अन्य तस्कर मौके से भाग निकले. थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से 25 पुड़िया स्मैक बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >