बस के चालक की हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार

रामकृष्णानगर थाने के जीरो माइल, मसाैढ़ी माेड़ समीप यात्रियाें से भरी बस के चालक दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम पांडेय की हत्या व कंडक्टर दिलशाद को जख्मी करने के मामले में पुलिस टीम ने शशिकांत यादव काे बुधवार की रात अथमलगोला के चंदा गांव से गिरफ्तार कर लिया.

संवाददाता, पटना

सोमवार की रात रामकृष्णानगर थाने के जीरो माइल, मसाैढ़ी माेड़ समीप यात्रियाें से भरी बस के चालक दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम पांडेय की हत्या व कंडक्टर दिलशाद को जख्मी करने के मामले में पुलिस टीम ने शशिकांत यादव काे बुधवार की रात अथमलगोला के चंदा गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है. शशिकांत आपराधिक चरित्र का है और इसके खिलाफ में कई मामले पहले से दर्ज हैं.

रंगदारी वसूलने वाले दो गुट सक्रिय हैं बैरिया बस स्टैंड में

बैरिया बस स्टैंड में बस मालिकाें से एजेंटी के नाम पर रंगदारी वसूली जाती है. हर बस की सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन पांच सौ से एक हजार रुपये रंगदारी वसूली जाती है. रंगदारी वसूलने के लिए दो गुट कुर्मी-कुशवाहा और यादव गुट सक्रिय हैं. यादव गुट का नेतृत्व शशिकांत करता है. इन्हीं बदमाशों के ग्रुप पूरे बिहार के कोने-कोने में जाने वाली बसों का पूरा मैनेजमेंट अपने हाथ में रखते हैं और कब कौन बस खुलेगी, इसका भी निर्णय लेते हैं. सूत्रों का कहना है कि समय को लेकर ही वििवाद हुआ था. इसके बाद जैसे ही नीतू राज ट्रेवल्स का बस चालक दुष्यंत कुमार यात्रियों को बेतिया लेकर जाने के लिए निकला, वैसे ही चार पांच बदमाशों ने मसौढ़ी मोड़ के समीप रोक लिया. इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें चालक दुष्यंत कुमार की मौत हो गयी. जबकि कंडक्टर दिलशाद जख्मी हो गया. इस मामले में नीतू राज ट्रेवल्स के के मालिक मनोज कुमार ने पांच को नामजद आरोपी बनाया था. विदित हो कि इसके पूर्व भी बैरिया बस स्टैंड में रंगदारी को लेकर गोलीबारी व हत्या हो चुकी है. वर्ष 2024 में छह अक्तूबर को बदमाशों ने नीतू राज ट्रेवल्स के कंडक्टर दीपक ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके पूर्व वर्ष 2023 में बस मालिक कृपाशंकर की अगमकुआं इलाके में हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में धनुकी मोड़ निवासी व कई कांडों के आरोपी रामप्रवेश महतो का नाम सामने आया था. एसटीएफ ने रामप्रवेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि इसका ग्रुप का अभी भी बैरिया बस स्टैंड में वर्चस्व कायम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >