नपं चुनाव : खुसरूपुर, नौबतपुर बिक्रम को मिले नये नगर प्रमुख

खुसरूपुर नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद मिंटू कुमार और उप मुख्य पार्षद की कमान ममता देवी को सौंपा गया.

खुसरूपुर में मुख्य पार्षद बने मिंटू, उप मुख्य पार्षद की कमान ममता कोपटना सिटी. खुसरूपुर नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद मिंटू कुमार और उप मुख्य पार्षद की कमान ममता देवी को सौंपा गया. निर्वाची पदाधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि मुख्य पार्षद मिंटू कुमार चुने गये.15 मतों से मिंटू कुमार मुख्य पार्षद चुने गये. इसी प्रकार से उप मुख्य पार्षद में ममता देवी 1636 मतों से विजेता हुई. पार्षद के चुनाव में वार्ड एक से कविता देवी,वार्ड दो से सुषमा, वार्ड तीन से अनिता देवी,वार्ड चार से विक्की,वार्ड पांच से बबिता,वार्ड छह मालती देवी, वार्ड सात से हिमांशु राज ,वार्ड आठ से सुजाता देवी,वार्ड नौ से मंजू देवी और वार्ड संख्या दस से प्रतिमा पार्षद चुनीं गयीं है. नौबतपुर में सरयुग मोची मुख्य पार्षद और जितेंद्र प्रसाद बने उप मुख्य पार्षद दानापुर . नौबतपुर नगर पंचायत चुनाव में सरयुग मोची मुख्य पार्षद व जितेंद्र प्रसाद उपमुख्य पार्षद बने हैं. सरयुग मोची ने बेबी चौधरी से 09 मतों से जीता है. उपमुख्य पार्षद पद पर जितेंद्र प्रसाद दो हजार 65 मतों से जीते हैं. पार्षद के चुनाव में वार्ड 1 से कृष्णा साव, वार्ड 2 से ओम प्रकाश पासवान, वार्ड 3 से बालमुकुंंद, वार्ड 4 से रीतू, वार्ड 5 से सुनीता, वार्ड 6 से गुड़िया देवी, वार्ड 7 से जिनत परवीन, वार्ड 8 से राजकुमार, वार्ड 9 से चंदन, वार्ड 10 से गीता देवी, वार्ड 11 से चमेली देवी, वार्��� 12 से सुभाष, वार्ड 13 से उदय शर्मा, वार्ड 14 से विकास व वार्ड 15 से चंद्र किशोर चुने गये हैं. बिक्रम में मुख्य पार्षद बनीं मनिता, गुड़िया देवी उप मुख्य पार्षद निर्वाचित बिक्रम. बिक्रम नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर मनिता देवी व उप मुख्य पार्षद गुड़िया देवी बनी हैं. मनिता देवी ने भारी मतों से जीत दर्ज की. सुनीता देवी दूसरे स्थान पर रहीं जबकि पूर्व मुख्य पार्षद सरिता देवी तीसरे स्थान पर सिमट गयीं. पार्षद के चुनाव में रुचि शर्मा, संतोष राम, रेणु देवी, सुनीता देवी,गायत्री देवी, स्मिता गुप्ता, अभिजीत कुमार, रेणु सिंह, उमा चौधरी, मोहन मोची, फुलझारिया देवी, ज्योति कुमारी, बैद्यनाथ पासवान रहे. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >