Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के दो जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों में शरण लें और खुले क्षेत्रों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.

Nowcast Bihar: बिहार के रोहतास और औरंगाबाद जिलों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना केंद्र ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की गरज-चमक, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

एहतियात बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और खुले इलाकों में जाने से बचें. खासकर खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले बाजारों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से मना किया गया है.

नजर बनाये रखने को कहा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की स्थिति में बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें. साथ ही आगे की जानकारी के लिए आईएमडी पटना के आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर और फेसबुक पर नजर बनाए रखें. यह चेतावनी आज 27 अप्रैल, 2025 को शाम 4:58 बजे जारी की गई है और इसका प्रभाव रात लगभग 8 बजे तक रहने की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि स्थिति बदलने पर नए अपडेट जारी किए जाएंगे. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इस चेतावनी के मद्देनजर संबंधित जिलों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >