Nowcast Bihar: बिहार के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. खराब मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है.

Imd alert

बिहार में 4 जून को कैसा रहेगा मौसम

बिहार में 4 जून को अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला रहेगा. सीमांचल और पूर्वी जिलों में मानसून की एंट्री से भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर मध्य और दक्षिणी बिहार में लोग उमस भरी गर्मी से जूझते नजर आएंगे. मौसम विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जैसे सीमांचल जिलों में 4 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन क्षेत्रों में मानसून पूर्व की वर्षा संभावना है. इसके साथ ही तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इस बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. किसानों के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी इसी समय होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना, गया और भागलपुर में उमस भरी गर्मी

राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे भीषण उमस महसूस की जाएगी. हल्की फुहारें कहीं-कहीं देखने को मिल सकती हैं, लेकिन ये गर्मी से राहत देने मिलने की संभावना बेहद कम है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर बनेगा ट्रेनिंग अकादमी, पताही हवाई अड्डा को किया जाएगा विकसित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >