Nowcast Bihar: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के एक जिले को लेकर तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए जिला के लोगों से सतर्क रहने को कहा है. ऐसे मौसम में यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में छिप जाएं और ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.

Imd alert

बिहार में 18 मई को कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 18 मई को बिहार में मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है. बिहार के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. दिन चढ़ने के साथ तापमान में तीव्र वृद्धि देखी जाएगी. अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

कुछ जिलों में बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार को गया, औरंगाबाद, नवादा और पटना में अधिक गर्मी महसूस की जाएगी. इसके अलावा सिवान, मधुबनी और दरभंगा में दोपहर के समय बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में देर शाम हल्की फुहारें या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शरीर को ढक कर रखने और धूप से बचाव के लिए छाया या टोपी के इस्तेमाल की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >