क्लैट 2026 के लिए अब 7 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

क्लैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है.

संवाददाता, पटना

क्लैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है. पहले आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 तय की गयी थी. लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 रविवार को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच एक ही शिफ्ट में होगी. क्लैट की परीक्षा देश भर की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और अन्य इंस्टीट्यूट में विभिन्न लॉ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए करायी जाती है. क्लैट 2026 यूजी प्रोग्राम (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री) के लिए उम्मीदवार (10 2) या उसके समान परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिये. एससी व एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत है. उम्मीदवार के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है. क्लैट 2026 पीजी प्रोग्राम (एक वर्षीय एलएलएम डिग्री) के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री या उसके समान कोई डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो. एससी और एसटी कैटेगरी कर लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है. उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >