गुरु जी लगी चुनाव ड्यूटी, अब आठ से शुरू होगी पढ़ाई

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया गया है. शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी मिलने की वजह से जिले के सरकारी स्कूलों में अब आठ नवंबर से पढ़ाई शुरू होगी.

चुनाव कार्य में लगाये गये जिले के 27 हजार शिक्षक

संवाददाता, पटना

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया गया है. शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी मिलने की वजह से जिले के सरकारी स्कूलों में अब आठ नवंबर से पढ़ाई शुरू होगी. जिले के 27 हजार शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. सभी को मतदान संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रखंडों में बने बूथों पर भेजा गया है. इस वजह से अब स्कूलों में आठ नवंबर से पढ़ाई शुरू होगी. छह नवंबर को पटना में चुनाव है. इसे देखते हुए अब शिक्षक आठ नवंबर को ही स्कूल लौटेंगे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भी मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा. यहां से लगभग 100 कर्मचारियों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि शिक्षक और कर्मचारियों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. सभी स्कूलों में मतदान केंद्र बनाये गये हैं. पांच नवंबर को ही मतदान कर्मी स्कूलों में बने मतदान केंद्र पर आ जायेंगे. सुरक्षा कर्मी भी स्कूलों में पहुंचने लगे हैं. इसे देखते हुए पांच और छह को स्कूल बंद रहेंगे. स्कूलों में बने मतदान केंद्र पर मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसकी सारी व्यवस्था करा दी गयी है. सभी स्कूलों में साफ-सफाई के अलावा, पीने की पानी, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही स्कूलों में बने मतदान केंद्रों पर कुर्सी-टेबल की भी व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >