निबंधन कार्यालयों में अब निजी सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे

मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने निबंधन कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रुख अपनाते हुए सभी कार्यालयों में निजी सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती का आदेश जारी किया है.

संवाददाता, पटना मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने निबंधन कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रुख अपनाते हुए सभी कार्यालयों में निजी सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती का आदेश जारी किया है. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अब तक इन कार्यालयों में केवल दो गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति होती थी, जिससे 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था. हाल ही में कुछ निबंधन कार्यालयों के अभिलेखागारों में सेंधममारी और चोरी की घटनाएं हुई हैं. दस्तावेजों की चोरी, आगजनी, अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ और रजिस्ट्री कराने आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा की सूचना विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंची थी. इसके अलावा, डिजिटल अभिलेखों और कंप्यूटर सिस्टम की सुरक्षा के लिए भी स्थायी निगरानी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ने यह कदम उठाया है. इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक जिला निबंधन कार्यालय में पांच निजी सुरक्षा गार्ड और प्रत्येक अवर निबंधन कार्यालय में तीन निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जायेगी. इसके साथ ही सीसीटीवी सर्विलांस के लिए सभी 140 निबंधन कार्यालय और 9 सहायक निबंधन महानिरीक्षकों के कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने का काम चल रहा है. 75 कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू कर दी गयी है और शेष 60 कार्यालयों में स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा को लेकर भी सभी कार्यालयों का फायर ऑडिट कराया गया है. जहां जरूरत पायी गयी, वहां अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >