12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज नहीं

राज्यभर में 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं.

संवाददाता, पटना राज्यभर में 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं. इनमें अभी वर्तमान में शिवहर जिले में कोल्ड स्टोरेज बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है. शिवहर में एक लाभुक की जमीन चिह्लित की गयी है. यहां बाउंड्री दी जा रही है. मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद, बांका, सहरसा, जमुई, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल और शिवहर जिले में कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं. इन जिलों में कोल्ड स्टोरेज के लिए सरकार की ओर से मदद की जा रही है. मुख्य सचिव ने कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य की समीक्षा की है. जिन जिलों में कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं, उन जिलों में शीघ्र कोल्ड स्टोरेज निर्माण का आदेश दिश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >