Nitish Kumar: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं

Nitish Kumar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने बांकीपुर में हुए विकास की तारीफ की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रतिक्रिया दी और निशांत कुमार की शादी को लेकर भी खुलकर बयान दिया.

Nitish Kumar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी भी बांकीपुर उपचुनाव में वोट डालेंगी. चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी ही चुनाव जीतेगी. उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ बीजेपी के नेता ही इलाके में आए थे, दूसरे दलों के लोग नजर नहीं आए. ऊषा देवी ने कहा कि बांकीपुर में काफी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि इलाके में हुए काम लोगों को साफ दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से उन्हें भरोसा है कि जनता एक बार फिर बीजेपी का साथ देगी.


राज्यसभा जाने पर बोलीं- भाई की कमी महसूस हो रही

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर ऊषा देवी ने कहा कि जिसका भाई मुख्यमंत्री रहेगा और वह दिल्ली चला जाएगा, उसकी कमी तो महसूस होगी ही. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अभी 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था.

रिजाइन वाले दिन की बताई याद

ऊषा देवी ने बताया कि जिस दिन नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था, उस दिन वह आशीर्वाद लेने घर आए थे. उस समय परिवार के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. शाम को टीवी और खबरों से पता चला कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि इतने साल तक काम करने वाले व्यक्ति के पद छोड़ने का दुख तो होगा ही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

निशांत कुमार की तारीफ, शादी पर भी दिया जवाब

निशांत कुमार को लेकर ऊषा देवी ने कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनकी शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह शादी जरूर करेंगे. परिवार के लोग भी उन्हें शादी के लिए कहते रहते हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब निशांत घर आते हैं तो लोगों की इतनी भीड़ लग जाती है कि घर भर जाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >