पटना : ईद मिलादुन्नबी पर खानकाह मुजीबिया पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, मजार पर की चादरपोशी, देखें तस्वीरें

Nitish Kumar at Khanqah Mujibiya : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया का दौरा किया. उन्होंने संस्थापक पीर मुजीबुल्लाह कादरी के मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन और बिहार की खुशहाली की दुआ मांगी.

Nitish Kumar at Khanqah Mujibiya : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के फुलवारी शरीफ स्थित ऐतिहासिक खानकाह मुजीबिया पहुंचे. उन्होंने गद्दीनशीन पीर हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी साहब से मुलाकात की और खानकाह मुजीबिया के संस्थापक हजरत मौलाना पीर मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर चादरपोशी की. इस दौरान उन्होंने अमन-चैन, भाईचारे और बिहार की खुशहाली की दुआ मांगी.

दुआ मांगते नीतीश कुमार

ईद मिलादुन्नबी पर खानकाह पहुंचे नीतीश कुमार

इस्लाम के अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर आयोजित सालाना उर्स मेले में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को . उन्होंने ऐतिहासिक खानकाह मुजीबिया पहुंचकर गद्दीनशीन पीर हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी साहब से मुलाकात की और दुआ-सलाम की.

मजार पहुंचे नीतीश कुमार

खानकाह पहुंचने पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

खानकाह मुजीबिया पहुंचने पर नीतीश कुमार का प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी और विधायक श्याम रजक ने स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने खानकाह परिसर में मौजूद धार्मिक स्थलों पर जाकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

नीतीश कुमार और अन्य

मजार शरीफ पर चादरपोशी कर मांगी दुआ

पूर्व मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के संस्थापक हजरत मौलाना पीर मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर चादरपोशी की. उन्होंने अमन-चैन, राज्य और देश की खुशहाली तथा तरक्की के लिए दुआ मांगी.

लोगों का अभिवादन करते नीतीश

बोले- खानकाह मुजीबिया से पुराना लगाव

नीतीश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से खानकाह मुजीबिया आते रहे हैं और इस स्थान से उनका पुराना लगाव है. उन्होंने कहा कि यहां आने पर उन्हें काफी सुकून मिलता है. उन्होंने बिहार के विकास के साथ भाईचारा और आपसी सद्भाव कायम रहने की भी दुआ की.

नीतीश कुमार

हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर किया अभिवादन

नीतीश कुमार के खानकाह पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिसर और आसपास बड़ी संख्या में लोग और अकीदतमंद जुट गये. लोगों ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. नीतीश कुमार ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.

विधायक श्याम रजक ने किया स्वागत

धार्मिक आयोजन के बीच दिखा भाईचारे का संदेश

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर खानकाह मुजीबिया में धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे. नीतीश कुमार की चादरपोशी और दुआ के दौरान अमन, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश प्रमुख रूप से सामने आया.

भाईचारे का दिया संदेश

Also Read : VIDEO : बिहार में जल प्रलय की आहट के बीच दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, पटना एयरपोर्ट पर क्या कहा, सुनिए



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >