Patna Exhibition: पटना स्थित बापू टावर में रविवार को महात्मा गांधी से जुड़े मूल और दुर्लभ संग्रहों की एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
यह प्रदर्शनी संत जेवियर्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें गांधी जी के जीवन और उनके संघर्षों से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया गया.
गांधी जी की यात्रा और जीवन से जुड़ी जानकारी दी गई
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी पर केंद्रित चित्रों और संग्रहों को शामिल किया गया था. इसके माध्यम से विद्यार्थियों और आगंतुकों को गांधी जी की यात्रा, विचारों और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी दी गई.
छात्रों ने पौधा भेंट कर किया स्वागत
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर संत जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने पौधा भेंट कर नीतीश कुमार का स्वागत किया. इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया.
नीतीश कुमार ने छात्रों के प्रयास की सराहना की
प्रदर्शनी देखने के बाद नीतीश कुमार ने इस ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और छात्र छात्राओं की सराहना की.
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए. गांधी जी के सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं.
विद्यार्थियों को इतिहास और आदर्शों से जुड़ने का संदेश
इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान से परिचित कराना था. प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में गांधी जी की भूमिका को समझने का प्रयास किया.
ALSO REDA: पटना में तैलिक साहू सभा का प्रतिभा सम्मान समारोह, 70वीं BPSC के 80 से अधिक सफल
