Bihar Cabinet LIVE: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, देखें-किसे मिला कौन सा विभाग, शाहनवाज बने उद्योग मंत्री

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार (NDA Govt) ने मंत्रिमंडल का विस्तार Nitish Cabinet Expansion) कर दिया है. सरकार गठन के 84 दिनों बाद बुधवार को नीतीश सरकार के 17 नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली. इन नए चेहरों के साथ ही बिहार सरकार की कैबिनेट में अब कुल 31 मंत्री हो चुके हैं. भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्रियों को उनके विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया है. पढ़ें लाइव अपडेट Prabhatkhabar.com पर

Live Updates
12:50 AM. 10 Feb 21 7:20 PM. 9 Feb

बिहार को विकसित प्रदेश बनाएं सभी मंत्री: आरसीपी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी नये मंत्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. अपने बधायी-संदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आशा जतायी है कि सभी मंत्री बेहतरीन काम करेंगे और बिहार को विकसित प्रदेश बनायेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिन-रात कोशिशों में जुटे रहते हैं. आशा है कि मंत्रिमंडल के सदस्य भी उनके कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और न्याय के साथ विकास के उनके संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे.

12:50 AM. 10 Feb 21 7:20 PM. 9 Feb

धमदाहा से लेसी सिंह विस्तार में जगह पाने वाली अकेली महिला

जदयू विधायक लेसी सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. मंत्रिमंडल विस्तार में यह एक मात्र महिला मंत्री को जगह मिली है.वहीं,भाजपा ने एक भी महिला विधायक को मंत्री मंडल में जगह नहीं दिया गया है. लेसी सिंह पूर्णिया के धमदाहा से विधायक हैं और उन्होंने राजद के दिलीप कुमार यादव को 33594 मतों के अंतर से हराया था.धमदाहा सीट की खास बात यह रही कि यहीं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेसी सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए आखिरी चुनाव होने की घोषणा की थी.

12:50 AM. 10 Feb 21 7:20 PM. 9 Feb

BJP ने खेला मुस्लिम कार्ड!

बिहार की राजनीति में भाजपा की तरफ से पहली बार किसी मुस्लिम या अल्पसंख्यक समुदाय के नेता को मंत्री बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को केंद्रीय राजनीति यानी दिल्ली से बुलाकर अचानक यहां बिहार में एमएलसी (विधान परिषद) बनाया गया. भाजपा ने इस नये समीकरण के साथ ही कई तरह के संदेश देने की कोशिश की है. राजद के एमवाय (मुस्लिम-यादव) समीकरण में बड़ी सेंधमारी की भी इसे शुरुआत समझी जा रही है. इसके अलावा बिहार में करीब 14 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. खासकर सूबे के सीमांचल क्षेत्र के छह-सात जिले में इनकी बहुलता है.

12:50 AM. 10 Feb 21 7:20 PM. 9 Feb

जयंत पहली बार विधायक जीत बन गये मंत्री

सियासत में कम ही देखने को मिलता है कि पहली दफा किसी पद पर निर्वाचित हुए और मंत्री बन गए. लेकिन अमरपुर के विधायक जयंत राज ने राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. वे केवल जीत कर मंत्री नहीं बने बल्कि बांका से सबसे कम उम्र में विधायक बनने का भी रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. बहरहाल विधायक रहे अपने पिता जनार्दन मांझी से विरासत में मिली राजनीति का जयंत ने सधा हुआ उपयोग किया है. पहली बार मिले मंत्री पद ने उनकी सियासत पैतरों को परिपक्व साबित कर दिया है

12:50 AM. 10 Feb 21 7:20 PM. 9 Feb

नीतीश कैबिनेट विस्तार में HAM-VIP की पूरी नहीं हुआ आस

मंत्रिमंडल विस्तार में राजग में शामिल जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi)की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और मुकेश साहनी (Mukesh Sahani)विकासशील इंसान पार्टी (VIP) से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया है. वो भी तब जब मांझी ने कुछ दिन पूर्व ये कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक मंत्री पद और एक एमएलसी की सीट दें.

12:50 AM. 10 Feb 21 7:20 PM. 9 Feb

‍Bihar Cabinet Expansion: चार पूर्व मंत्रियों को फिर मिली जिम्मेदारी

नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार में चार ऐसे नेताओं को भी मंत्री पथ की शपथ दिलायी गयी है. जो पहले से कभी ना कभी मंत्री रहे हैं. इसमें सबसे पहला नाम सम्राट चौधरी का है. सम्राट चौधरी वर्ष 1999 में कृषि मंत्री रह चुके है. इसके साथ ही वो एनडीए की गठबंधन वाली सरकार में वर्ष 2014 में नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री भी रहे थे. दूसरा नाम श्रवण कुमार का है. श्रवण कुमार एनडीए की पिछली सरकार में जदयू कोटे से मंत्री थे. अब उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा संजय झा को भी जदयू कोटे से दोबारा मंत्री बनाया गया है. संजय झा पूर्व में जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. चौथा नाम लेसी सिंह का है. लेसी सिंह पिछली नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री थी.

मुख्य बातें

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार (NDA Govt) ने मंत्रिमंडल का विस्तार Nitish Cabinet Expansion) कर दिया है. सरकार गठन के 84 दिनों बाद बुधवार को नीतीश सरकार के 17 नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली. इन नए चेहरों के साथ ही बिहार सरकार की कैबिनेट में अब कुल 31 मंत्री हो चुके हैं. भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्रियों को उनके विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया है. पढ़ें लाइव अपडेट Prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >