सोनपुर में 4200 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet: बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें 35 एजेंडों पर मुहर लगी. सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.

Bihar Cabinet: बिहार बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर लगी. सबसे बड़ा फैसला सारण जिले के सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का लिया गया है. सरकार ने प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है.

4200 एकड़ में विकसित होगा नया एयरपोर्ट

सोनपुर में प्रस्तावित हवाई अड्डा 4200 एकड़ जमीन पर बनेगा. इसकी लोकेशन पटना के बेहद करीब है. इससे राजधानी पर बढ़ते हवाई प्रेशर को कम करने में मदद मिलेगी. यह एयरपोर्ट लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी अहम साबित होगा. उत्तर बिहार को सीधा ग्लोबल कनेक्शन मिल सकेगा.

पटना एयरपोर्ट को मिलेगा राहत

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है. नया एयरपोर्ट इस भार को बांटेगा. भविष्य में बड़े विमानों की आवाजाही भी आसान होगी.

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का फोकस पर्यटन और व्यापार को बढ़ाना है. सोनपुर का विश्व प्रसिद्ध मेला हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है. स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. होटल, ट्रांसपोर्ट और सर्विस सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा.

पहले भी हुए अहम फैसले

6 फरवरी को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में 17 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी. उस बैठक में POCSO मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों में नए पद सृजित करने का फैसला हुआ था. राज्य में करीब 6 हजार मामले लंबित हैं. सरकार ने इनके जल्द निपटारे की दिशा में कदम बढ़ाया था.

अब आगे क्या?

सोनपुर एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण और तकनीकी सर्वे की तैयारी शुरू होगी. प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का संकेत दिया गया है. राजनीतिक गलियारों में इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इसे ‘मास्टरस्ट्रोक’ कहा जा रहा है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: सस्पेंडेड SI से 4 घंटे तक क्या-क्या पूछी CBI? पप्पू यादव ने पटना SSP पर लगाए आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >