राज्य के 20 जेलों में नये अधीक्षक किये गये तैनात

गृह विभाग के अधीन कारा निदेशालय ने बिहार की 20 जेलों में नये पदाधिकारियों की तैनाती की है. इसके तहत दो केंद्रीय कारा, 13 मंडल कारा और तीन उपकारा सहित कुल 18 जिलों में जेल प्रशासन के स्तर पर फेरबदल किया गया है.

संवाददाता, पटना गृह विभाग के अधीन कारा निदेशालय ने बिहार की 20 जेलों में नये पदाधिकारियों की तैनाती की है. इसके तहत दो केंद्रीय कारा, 13 मंडल कारा और तीन उपकारा सहित कुल 18 जिलों में जेल प्रशासन के स्तर पर फेरबदल किया गया है.शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर के अधीक्षक के रूप में यूसूफ रिजवान की नियुक्ति की गयी है, जबकि शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर का अधीक्षक अमित कुमार को बनाया गया है. वहीं, जवाहर लाल रजक को उप महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इसके अलावा नवादा, खगड़िया, छपरा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, मधेपुरा, किशनगंज, जहानाबाद, कटिहार, बेतिया, मधुबनी, सहरसा और लखीसराय स्थित 13 मंडल कारा में नये अधीक्षकों की तैनाती की गयी है. नवगछिया, दाऊदनगर और मसौढ़ी में भी नये पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है.गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >