New Road In Bihar: बिहार को 941 नई सड़कों का बंपर तोहफा, इन 4 जिलों में नए पुल भी बनाए जायेंगे

New Road In Bihar: बिहार के लोगों को 941 नई सड़कों का तोहफा दिया गया है. इसके निर्माण में अनुमानित लागत 1712.7 करोड़ रुपये है. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जायेगा. इसे लेकर मंजूरी भी दे दी गई है. इसके साथ ही चार जिलों में एक-एक पुल भी बनाए जायेंगे.

New Road In Bihar: बिहार के 34 जिलों को सरकार ने बंपर तोहफा दिया. ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अवशेष के तहत 941 नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है. इन सड़कों के साथ-साथ विभाग ने चार नये पुलों के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है. इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 1712.7 करोड़ रुपये है. इसकी स्वीकृति दे दी गई है.

इन 4 जिलों में पुलों का निर्माण

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) के तहत जिन जिलों में सबसे अधिक सड़कों का निर्माण किया जायेगा, उनमें पटना, गयाजी, बांका, नवादा और नालंदा शामिल हैं. इसके अलावा बांका, भोजपुर, पूर्वी चंपारण और मधुबनी में एक-एक पुल का भी निर्माण किया जायेगा. इनका निर्माण 34 जिलों में होगा. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत 941 नई सड़कों में सबसे अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण पटना जिले में किया जायेगा.

किस जिले में कितनी सड़कें?

पटना में टोटल 109 सड़कों का निर्माण किया जायेगा. गयाजी में टोटल 102, बांका में 88, नवादा में 81, नालंदा में 55, पूर्वी चंपारण में 55, मधुबनी में 47, पूर्णिया में 45, दरभंगा में 40 रोहतास में 39 और भोजपुर में कुल 30 सड़कों का निर्माण किया जायेगा. इस तरह से बाकी के जिलों में नए सड़कों का निर्माण होना है. जिससे कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे.

24 हजार से अधिक गांवों को मिल चुकी है सौगात

राज्य के करीब 24 हजार से भी अधिक गांवों को पक्की सड़कों की सौगात मिल चुकी है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 500 तक की आबादी वाले टोलों को शामिल किया जा सका है. इसलिए इनसे छोटे टोलों को संपर्कता देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई. अब हर ग्रामीण टोले को पक्की और बारहमासी सड़क से जोड़ने का काम हो रहा है.

Also Read: New Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनने वाले फोर लेन का निर्माण अटका, जानिए क्या है बड़ी वजह…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >