पटना : राजेंद्र सेतु पर आज से 4 अक्टूबर तक रेल परिचालन रहेगा बंद, 35 ट्रेनें रद्द, 348 के रूट बदले, जानें पूरी जानकारी

Mokama Rajendra Setu : मोकामा के पास गंगा नदी पर नए रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू होगा. 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 35 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 348 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे.

Mokama Rajendra Setu : मोकामा के पास गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बने नए रेल पुल से जल्द ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए रेलवे नॉन-इंटरलॉकिंग यानी एनआई कार्य करेगा. 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-एनआई और एनआई से जुड़े काम के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने 35 ट्रेनों को रद्द करने और 348 ट्रेनों को बदले मार्ग या आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया है.

नए रेल पुल से परिचालन शुरू करने की तैयारी

मोकामा के पास गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बने नए रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. पुल से ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे नॉन-इंटरलॉकिंग यानी एनआई कार्य करेगा. इस दौरान रेल परिचालन पर बड़ा असर पड़ेगा.

21 सितंबर से शुरू होगा प्री-एनआई कार्य

रेल प्रशासन के अनुसार, प्री-एनआई कार्य 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस अवधि में नए रेल पुल और संबंधित रेल लाइनों को जोड़ने का काम किया जाएगा. इसी वजह से पुल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

कई स्टेशनों पर जोड़ी जाएगी डबल लाइन

नए पुल की डबल लाइन को दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, ऊपरी हथीदह जंक्शन, मोकामा जंक्शन और रामपुर डुमरा से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर भी नई रेल लाइन को जोड़ा जाना है.

दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी लाइन भी जुड़ेगी

रेलवे की योजना दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन को भी नए रेल नेटवर्क से जोड़ने की है. इन कनेक्टिविटी कार्यों के पूरा होने के बाद नए रेल पुल से ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ होगा.

35 ट्रेनें रद्द रहेंगी

पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, एनआई कार्य को देखते हुए 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच इस पुल से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनों को रद्द किया गया है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.

348 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

एनआई कार्य का असर केवल रद्द ट्रेनों तक सीमित नहीं रहेगा. रेलवे ने 348 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने, आंशिक रूप से समाप्त करने और आंशिक रूप से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है. इससे मोकामा और आसपास के रेल यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है.

यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह

निर्धारित अवधि में ट्रेनों के परिचालन में लगातार बदलाव हो सकता है. इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट, समय और परिचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांच लेने की सलाह दी जाती है. खासकर मोकामा, हथीदह, सिमरिया और बरौनी की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.

Also Read : LPG सिलेंडर पर नया नियम, 1 अक्टूबर के बाद इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >