New Expressway In Bihar: बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे 3 एयरपोर्ट को जोड़ेगा, जानिए कितना हुआ काम…

New Expressway In Bihar: बिहार में पहला एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे बनाया जा रहा है. इस हाइवे से तीन एयरपोर्ट जुड़ेगा. इसका निर्माण औरंगाबाद और दरभंगा के बीच किया जा रहा है. अब तक लगभग 30 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है.

New Expressway In Bihar: बिहार में पहला एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे का निर्माण किया जा रहा है. यह हाइवे तीन एयरपोर्ट को जोड़ेगा. इससे लोगों को सफर में बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. दरअसल, भारतमाला परियोजना के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जो कि बेहद खास माना जा रहा है.

इन तीन एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण औरंगाबाद और दरभंगा के बीच किया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे से टोटल 7 जिले कनेक्ट होंगे. साथ ही पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट आपस में कनेक्ट हो सकेंगे. बिहार में जोर-शोर से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी साल के जुलाई तक होना था लेकिन अब 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

अब तक कितना हुआ काम?

दरअसल, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण छोटे-बड़े 6 पैकेज में हो रहा है. गयाजी में पांच गांव की जमीन नहीं मिलने, जहानाबाद में 6 गांव में जमीन नहीं मिलने के साथ-साथ छोटी बड़ी अन्य बाधाओं के कारण काम प्रभावित हुआ. जानकारी के मुताबिक, अब तक 30 से 40 प्रतिशत ही इस एक्सप्रेसवे का काम हो पाया है.

एक्सप्रेसवे का एक्सेस कंट्रोल्ड डिजाइन

इसके डिजाइन को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं. दरअसल, एक्सप्रेसवे का डिजाइन एक्सेस कंट्रोल्ड होगा. ऐसे में इस सड़क पर दुर्घटनाएं होने की संभावना कम होगी. साथ ही सीमित जगह से ही एंट्री और एग्जिट की सुविधा होगी. इस पर गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगी.

5 हजार करोड़ रुपये लागत

आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 200 फीट होगी. इसके निर्माण में आने वाले लागत का अनुमान 5,000 करोड़ रुपये लगाया गया है. यह रोड फोर लेन होगी. इसके अलावा समस्तीपुर से पटना की दूरी को 100 किलोमीटर से घटाकर सिर्फ 65 किलोमीटर कर देगा.

सात जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे जिन सात जिलों से होते हुए गुजरेगा उनमें गयाजी, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और नवादा शामिल है. इस फोर लेन रोड का निर्माण कार्य पूरा होने से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा. लोग काफी कम समय में एक से दूसरे जगह का सफर तय कर सकेंगे. वर्तमान में इस दूरी को तय करने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है लेकिन निर्माण पूरा होने से यह दूरी आधे से कम हो जायेगी.

Also Read: Airport In Bihar: बेगूसराय को एयरपोर्ट की मिलेगी सौगात, इस एक्सप्रेसवे से भी होगा कनेक्ट, जानिए सरकार की खास प्लानिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >