नीट यूजी : अब 22 तक कर सकते हैं रिपोर्टिंग

नीट यूजी 2025 के पहले राउंड में चयनित उम्मीदवारों के लिए मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) ने कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ा दी है

पटना. नीट यूजी 2025 के पहले राउंड में चयनित उम्मीदवारों के लिए मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) ने कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक बढ़ा दी है. इसके साथ ही आवंटित संस्थान उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 23 अगस्त तक पूरा करेंगे. एमसीसी ने वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी फर्स्ट राउंड का आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है. आवंटन संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 15, 16 व 17 तीन दिनों तक छुट्टी का माहौल रहने के कारण स्टूडेंट्स एडमिशन तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इससे पहले मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 14 से 18 अगस्त तक लेना था, जिसे बढ़ा कर 22 अगस्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >