नीट यूजी का आवेदन शुरू, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ मार्च
पटना. देशभर के मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस जारी किया है. नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. एनटीए ने वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है. आवेदन की अंतिम तिथि आठ मार्च रात नौ बजे तक है. आवेदन शुल्क आठ मार्च रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. त्रुटि सुधार 10 से 12 मार्च तक कर सकते हैं. परीक्षा तीन मई को होगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे रहेगी. परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.
प्रभात खबर के खबर पर लगी मुहर
एनटीए ने प्रभात खबर के खबर पर मुहर लगा दी है. प्रभात खबर ने सात जनवरी 2026 के अंक में ‘नीट यूजी तीन मई को, आवेदन से पहले आधार अपडेट होना जरूरी’ हेडिंग से खबर प्रकाशित की थी. अब एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि नीट यूजी 2026 को तीन मई को आयोजित होगा.
गलत या अस्पष्ट फोटो अपलोड करने पर आवेदन किया जा सकता है रद्द :
इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया में पहचान सत्यापन और फोटो अपलोड को लेकर सख्ती बढ़ायी गयी है. गलत या अस्पष्ट फोटो अपलोड करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. एजेंसी का कहना है कि यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार को अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा, जो एक जनवरी 2025 के बाद ली गयी हो.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.