नीट यूजी 2026 : 22.60 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, करेक्शन आज से 14 मार्च तक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट) यूजी की ओर से आयोजित की जा रही नीट-यूजी 2026 परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी

-बिहार से एक लाख 12 हजार के करीब रजिस्ट्रेशन संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट) यूजी की ओर से आयोजित की जा रही नीट-यूजी 2026 परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अनुमानतः 22 लाख 60 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. वहीं, बिहार से एक लाख 12 हजार के करीब रजिस्ट्रेशन हुआ है. इसके साथ ही बुधवार को करेक्शन की प्रक्रिया का नोटिस भी जारी कर दिया गया. वर्तमान में देश के 824 मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख 29 हजार 603 गवर्नमेंट और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की सीटों के लिए यह परीक्षा हो रही है. कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एप्लिकेशन फॉर्म की ऑनलाइन करेक्शन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी. एनटीए-नीट-यूजी वेबसाइट पर शुरू की गयी यह प्रक्रिया 12 से 14 मार्च रात 11ः50 बजे तक चलेगी. इस अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का करेक्शन करना संभव नहीं होगा. स्टूडेंट्स एनटीए नीट यूजी की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड डालकर कंप्लीट सबमिटेड एप्लीकेशन फॉर्म देख सकते हैं व इसमें रजिस्टर्ड इमेल आइडी व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैंडिडेट का नाम, कैंडिडेट का फोटो, कैंडिडेट के फिंगर प्रिंट्स, कैंडिडेट का स्थानीय व स्थायी पता के अलावा अन्य सभी आपूर्तियों में बदलाव कर सकते हैं. एनटीए द्वारा स्टूडेंट्स को आपूर्तियों में जोड़ने, हटाने तथा संशोधन करने का विकल्प दिया गया है. स्टूडेंट्स अपने द्वारा भरे गये व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी, राज्य की पात्रता, कैटेगरी में बदलाव कर सकता है.

अनारक्षित श्रेणी से आरक्षित श्रेणी में बदलाव करने पर भुगतान नहीं करना होगा

पारिजात मिश्रा ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी आरक्षित श्रेणी से अनारक्षित श्रेणी में अपनी श्रेणी में बदलाव करवाना चाहता है, तो उसे उसका डिफरेंस अकाउंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग यूपीआइ एप्लिकेशन के जरिये भुगतान करना होगा. लेकिन अनारक्षित श्रेणी से आरक्षित श्रेणी में बदलाव करता है, तो उसे कोई भुगतान नहीं करना होगा, जैसे कि ओबीसी या इडब्ल्यूएस श्रेणी से अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तन है तो उसे 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा. इसी प्रकार एसटी-एससी से अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तन है तो उसे 700 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

ये श्रेणियों में कर सकेंगे सुधार

कैंडिडेट्स पिता का नाम और योग्यता, माता का नाम और योग्यता, शैक्षणिक योग्यता का विवरण (कक्षा 10 और कक्षा 12), पात्रता का राज्य तथा श्रेणी, श्रेणी/दिव्यांग, हस्ताक्षर, नीट-यूजी में प्रयासों की संख्या, परीक्षा शहर का चयन व परीक्षा का माध्यम आदि में सुधार कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को केवल एक बार सुधार की अनुमति दी जायेगी, यानी एक बार सुधार किये जाने और जमा किये जाने के बाद, फॉर्म फ्रीज कर दिया जायेगा. यह करेक्शन सिर्फ एक बार करने का मौका दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >