नीट परीक्षा में फर्जी पेपर बेचने वाले 65 टेलीग्राम चैनल ब्लॉक, एनटीए का सख्त एक्शन

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा इस बार बेहद कड़ी सुरक्षा और हाईटेक निगरानी के बीच कराई गई. बिहार समेत देशभर के सेंटरों पर AI कैमरे, लाइव मॉनीटरिंग, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और सोशल मीडिया निगरानी लागू रही. NTA ने फर्जी पेपर फैलाने वाले 65 से ज्यादा टेलीग्राम चैनल भी ब्लॉक किए.

NEET UG 2026: बिहार के कई जिलों के सेंटर की लाइव मॉनीटरिंग की गयी. एनटीए ने बताया कि एआइ अधारित कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी के सथ कंट्रोल रूप से लाइव मॉनीटरिंग होती रही. बिहार के कई जिलों के सेंटर्स की लगातार मॉनीटरिंग होती रही.

क्या बोले एनटीए के अधिकारी

एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ायी गयी थी. कुल 65 से अधिक टेलीग्राम चैनलों को ब्लॉक किया गया, जो फर्जी पेपर और अफवाह फैला रहे थे. देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई. पुख्ता इंतजाम किये गये थे. 551 शहरों में 5432 केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा संचालन के लिए 674 सिटी को-ऑर्डिनेटर और छह हजार से अधिक ऑब्जर्वर और कुल मिलाकर दो लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की गयी थी.

मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गयी थी

परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गयी थी. इसमे प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए जीपीएस युक्त वाहन और पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी थी. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनीटरिंग हो रही थी. प्रवेश से पहले हाई सेंसिटिव मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी. एनटीए ने कहा कि नीट यूजी 2026 में पहली बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन परीक्षार्थियों का किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय का किया निरीक्षण

नीट यूजी 2026 परीक्षा के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय का दौरा कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मंत्री ने अपने दौरे के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. इसमें परीक्षा की लॉजिस्टिक्स, देशभर के परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय और मॉनीटरिंग सिस्टम की स्थिति शामिल रही.

मंत्री ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर परीक्षा का सफल आयोजन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >