पीएम की वजह से ही चुनाव में एनडीए की हुई जीत : चिराग

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही एनडीए की इतनी प्रचंड जीत हुई है.

संवाददता,पटना लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से ही एनडीए की इतनी प्रचंड जीत हुई है. लगातार तीसरी बार पीएम के नेतृत्व में एनडीए को इतनी बड़ी जीत मिली इसके लिए हम मोदी जी को धन्यवाद देते हैं. चिराग शुक्रवार को नयी दिल्ली में संसद के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के पर उपस्थित सांसदों को संबोधित कर रहे थे. नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जायेगा विस चुनाव सेंट्रल हॉल से बाहर निकलने के बाद चिराग ने पत्रकारों से कहा कि मेरे लिए मंत्री बनना प्राथमिकता में नहीं है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर पूछ गये सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एनडीए के नेता हैं, विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >