'पांच की पांचों सीटें जीतेगा NDA', राज्यसभा चुनाव से पहले संजय झा ने विपक्ष को दिया खुला चैलेंज

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है. जदयू नेता संजय झा ने दावा किया है कि एनडीए पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास जरूरी संख्या है और कुछ अन्य दलों का भी समर्थन मिलेगा. चुनाव को लेकर एनडीए लगातार बैठकें कर रहा है.

Rajya Sabha Election 2026: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने साफ कहा कि एनडीए सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा. उनके मुताबिक चार सीटों पर जीत लगभग तय है, जबकि पांचवीं सीट के लिए भी एनडीए के पास जरूरी संख्या मौजूद है. उन्होंने कहा कि कुछ अन्य दलों और नेताओं का भी सहयोग मिलने की उम्मीद है.

विजय कुमार चौधरी के घर पर होगी बैठक

राज्यसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संजय झा ने बताया कि गठबंधन के भीतर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर विधानमंडल की बैठक रखी गई है. इसके अलावा एक और बैठक विजय कुमार चौधरी के घर पर होगी, जिसमें एनडीए के सभी विधायक शामिल होंगे. इन बैठकों में चुनाव की रणनीति और वोटिंग को लेकर चर्चा होगी. उन्होंने भरोसा जताया कि 16 तारीख को होने वाले चुनाव में एनडीए बड़ी बढ़त से जीत दर्ज करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विपक्ष के दावों पर संजय झा क्या बोले

विपक्ष के दावों पर भी संजय झा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष का दावा करना स्वाभाविक है, लेकिन हकीकत में स्थिति अलग है. उनके अनुसार पहले भी विपक्ष चुनाव के दौरान सरकार बनाने और शपथ लेने तक की बातें कर रहा था, लेकिन नतीजे सबके सामने हैं. उन्होंने कहा कि जो जानकारी उन्हें मिल रही है, उसके मुताबिक एनडीए को भारी समर्थन मिल रहा है.

बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने वहां की सरकार की आलोचना की और कहा कि कई मामलों में राज्य की स्थिति संतोषजनक नहीं है.

गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की और कहा कि एलपीजी या तेल की कोई कमी नहीं है.

इसे भी पढ़ें: कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >