कैंपस : एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, 21 को परीक्षा

यूपीएससी ने एनडीए का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए 1) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-1) 2024 के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना यूपीएससी ने एनडीए का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए 1) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस-1) 2024 के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एनडीए परीक्षा 21 अप्रैल को पूरे देश में आयोजित की जायेगी. अंग्रेजी का पेपर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान का पेपर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और गणित का पेपर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगा. परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों का प्रवेश (प्रत्येक सत्र में) परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जायेगा. प्रवेश समय समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा एक आइडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >