नौबतपुर: जमीन विवाद में मारपीट कर युवक की हत्या

patna news: नौबतपुर. थाने के बीसरपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक मौत हो गयी. मृतक की पहचान बीसरपुर निवासी रंजीत कुमार 45 वर्ष के रूप में हुई है

नौबतपुर. थाने के बीसरपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक मौत हो गयी. मृतक की पहचान बीसरपुर निवासी रंजीत कुमार 45 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने धनंजय सिंह, सुरेश सिंह, सुधीर सिंह, गंभीर सिंह और सोनल ने प्राइवेट पार्ट पर डंडा से पीट-पीट कर रंजीत की हत्या कर दी. परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गये, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पहुंची पुलिस ने मामले के छानबीन की ओर पांच महिलाएं को अपने हिरासत में ले जाकर पूछताछ कर रही है.

खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बख्तियारपुर. पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव से 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. रविवार के सुबह जब ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े शव पर गयी. ग्रामीणों ने सूचना बख्तियारपुर पुलिस को दी. मृतक की जेब की तलाशी ली, तो आधार कार्ड बरामद हुआ. उससे मृतक की पहचान चैनपुर, भगवानपुर निवासी चन्द्रकेतु सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है. युवक अपनी मामी को पहुंचाने सतरह बिगहा गांव आया था. इस मामले में मृतक के भाई हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >