गर्दनीबाग में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राजधानी के खिलाड़ियों को आने वाले डेढ़ से दो वर्ष में गर्दनीबाग में राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलने वाला है. शहर के गर्दनीबाग में पहले से मौजूद खेल स्टेडियम को विस्तार देते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्वरूप दिया जा रहा है.

पटना. राजधानी के खिलाड़ियों को आने वाले डेढ़ से दो वर्ष में गर्दनीबाग में राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलने वाला है. शहर के गर्दनीबाग में पहले से मौजूद खेल स्टेडियम को विस्तार देते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्वरूप दिया जा रहा है. 28.66 करोड़ की लागत से बन रहे इस परियोजना को बिहार सरकार की कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. भवन निर्माण विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, आने वाले कुछ महीने में इसके टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जायेगा और इसे विकसित करने वाली कंपनी का चयन कर लिया जायेगा. भवन निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स करीब 10 एकड़ क्षेत्र में बनाया जायेगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 1200 वर्गमीटर होगा. इस कॉम्प्लेक्स में 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी.

क्रिकेट की 10 पिचें भी बनेंगी

इस कॉम्प्लेक्स में 10 क्रिकेट पिच बनेंगी. इनमें से पांच पिच विशेष रूप से अभ्यास के लिए आरक्षित रहेंगी. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इसमें हॉकी के दो एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड भी बनाये जायेंगे. खेल आयोजनों और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए एक प्रशासनिक ब्लॉक भी तैयार किया जायेगा. यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल पटना बल्कि पूरे बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा. साथ ही, यह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने में भी सक्षम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >