सीबीएसइ : नेशनल लेवल कराटे और रेसलिंग ट्रायल का शेड्यूल जारी

सीबीएसइ की ओर से नेशनल लेवल कराटे और रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के चयन के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से नेशनल लेवल कराटे और रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के चयन के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता का ट्रायल 24 अक्तूबर से 21 नवंबर तक विभिन्न लोकेशन पर आयोजित किया जायेगा. अंडर 14, 17 और 19 कराटे गर्ल्स का ट्रायल ग्वालियर के सिल्वर बेल्स स्कूल 19 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा. वहीं कराटे ब्वॉयज वर्ग का ट्रायल ग्वालियर के रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित होगा. वहीं फ्री-स्टाइल रेसलिंग ब्वॉयज और गर्ल्स कैटेगरी का ट्रायल 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >