राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची नमो भारत रैपिड रेल

बिहार को वंदे भारत के बाद अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है.

संवाददाता, पटनाबिहार को वंदे भारत के बाद अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रदेश की पहली वंदे मेट्रो (नमो भारत रैपिड रेल) रविवार को पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच चुकी है. यह ट्रेन पटना से मोकामा, दरभंगा और मधुबनी होते हुए जयनगर तक चलेगी. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी के झंझारपुर से इसे वर्चुअल हरी झंडी दिखा सकते हैं.

जल्द होगा ट्रायल, रेलवे ने शुरू कीं तैयारियां

दानापुर मंडल में ट्रेन के रैक पहुंचते ही रेलवे ने ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट सहित टेक्निकल स्टाफ की टीम बनायी गयी है. दो दिनों के भीतर ट्रेन का ट्रायल हो सकता है. यह वही आधुनिक ट्रेन है, जो दिल्ली-मेरठ रूट पर सफलतापूर्वक दौड़ रही है.

कम समय, कम किराया, ज्यादा सुविधा

वंदे मेट्रो, जिसे नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है. यह बिहार में चलने वाली पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी जिसमें मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी. ट्रेन में 12 से 16 एसी कोच होंगे, जिसमें 1,000 से ज्यादा यात्रियों के बैठने और 2,000 से अधिक यात्रियों के खड़े होकर यात्रा करने की क्षमता होगी. फिलहाल पटना से जयनगर की यात्रा में 6-7 घंटे लगते हैं. वंदे मेट्रो इस दूरी को महज 4.5 से 5 घंटे में तय करेगी. ट्रेन का किराया आम एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में किफायती होगा, जिससे यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >