Multi Model Hub: पटना वासियों को मल्टी मॉडल हब की सौगात, सीएम नीतीश आज करेंगे उद्घाटन

Multi Model Hub: सीएम नीतीश आज पटना में बिहार का पहला स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन करेंगे. इससे पटना को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इस मल्टी मॉडल हब में सेंट्रलाइज्ड एसी, सीसीटीवी, शॉपिंग एरिया, बस और कार पार्किंग, तीन एंट्री-एग्जिट गेट और मेट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है. पढे़ं पूरी खबर…

Multi Model Hub: बिहार के पहले स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार शाम 5 बजे करेंगे. इस ऐतिहासिक पहल की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसके शुरू होते ही पटना जंक्शन क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. खासकर जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर तक का न्यू मार्केट इलाका, जहां पिक आवर में गाड़ियां रेंगती रहती थीं, अब स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट से सुगम हो जाएगा. जंक्शन के पास अब तक पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं थी और जीपीओ गोलंबर के पास स्थित बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के कारण लोगों को स्टेशन आने-जाने में कठिनाई होती थी.

18 मई से आम लोगों के लिए शुरू होगा मल्टी मॉडल हब

अब उद्घाटन के बाद जंक्शन से खुलने वाली बसों की पार्किंग इसी स्थान पर की जाएगी. साथ ही ऑटो की सुव्यवस्थित व्यवस्था भी यहीं होगी. हालांकि, आम लोगों के लिए इसका उपयोग 18 मई से शुरू होगा. पटना जंक्शन के सामने 440 मीटर लंबा अंडरग्राउंड सबवे और उसके ऊपर तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की गई है. इसमें रेस्टोरेंट, एटीएम और शॉपिंग स्पेस भी उपलब्ध हैं. इसे मल्टी मॉडल हब कहा गया है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार इस प्रोजेक्ट के तहत ग्राउंड फ्लोर पर 32 इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग के लिए विशेष ट्रायंगल स्पेस बनाया गया है. ऊपरी तीन मंजिलों में 225 कारों के पार्किंग की व्यवस्था है और बाइक पार्किंग के लिए अलग प्रस्ताव पर काम हो रहा है. रॉटरी पार्किंग की व्यवस्था के तहत जल्द यहां बाइक भी पार्क की जा सकेगी.

मल्टी मॉडल हब में हैं ये सुविधाएं

पटना के पहले स्मार्ट टनल को पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है. पूरे टनल में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है, जो यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत देगा. इसके साथ ही टनल को पूरी तरह मॉनिटर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. हर कोने में पर्याप्त रोशनी के लिए हाई क्वालिटी लाइटिंग का इंतजाम किया गया है. साथ ही बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन और साउंड सिस्टम भी लगाए गए हैं, जिनके जरिए यात्रियों को यह जानकारी दी जाएगी कि किस गेट से बाहर निकलना ज्यादा सुविधाजनक होगा.

एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट

टनल में एंट्री और एग्जिट के लिए तीन अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. पहला गेट मल्टी मॉडल हब की ओर से है, जिससे सीधे पार्किंग और शॉपिंग एरिया तक पहुंचा जा सकता है. दूसरा गेट पुराने कार पार्किंग एरिया और बुद्धा स्मृति पार्क से जोड़ा गया है. वहीं, तीसरा गेट महावीर मंदिर के पास, पटना जंक्शन के गेट नंबर-3 के सामने स्थित है, जिससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी. खास बात यह है कि इस टनल को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा गया है. हालांकि, फिलहाल यह गेट बंद रखा गया है, लेकिन मेट्रो सेवा शुरू होते ही इसे चालू कर दिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar School: मिड डे मील के प्रभार से हटाए गए हेडमास्टर!, इन्हें मिलेगी विशेष जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >