एक अक्तूबर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी

वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की.

संवाददाता, पटना वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की. वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए सहनी ने कहा कि एक अक्तूबर से वह बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. यह यात्रा तीन चरणों में होगी. सहनी ने कहा कि एक अक्तूबर से 28 फरवरी तक किसी न किसी जिला में रात्रि विश्राम होगा. संबंधित जिले में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात होगी और चर्चा होगी. 11 मार्च को आइटी सेल के द्वारा अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस के मौके पर युवाओं का पटना में कार्यक्रम होगा. इसके बाद पूरे बिहार के सभी जिलों में जिला सम्मेलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >