Mukesh Sahani: “पीएम मोदी के लिए जान दे सकता हूं, यदि…”, बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान

Mukesh Sahani: बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को फिर से उठाया है. उन्होंने पीएम मोदी से आरक्षण देने की अपील करते हुए कहा कि यदि वे यह वादा निभाते हैं तो वह अपने प्राण तक दे देंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Mukesh Sahani: बिहार चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजियों का दौर तेज हो गया है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग की है. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर प्रधानमंत्री बिहार में निषाद समाज को आरक्षण दे देते हैं, तो वे उनके लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं. लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि उन्हें पीएम मोदी से इस मांग के पूरे होने की कोई उम्मीद नहीं है.

एनडीए के लिए दरवाजे खुले होने पर प्रतिक्रिया

जब पत्रकारों ने पूछा कि बीजेपी लगातार कह रही है कि VIP के लिए एनडीए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं, तो मुकेश सहनी ने दो टूक कहा, “सबसे पहले आरक्षण दें. ये कोई मेहरबानी नहीं होगी. जब पश्चिम बंगाल और दिल्ली में निषाद समाज को आरक्षण मिल सकता है, तो बिहार में क्यों नहीं?” उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014, 2015 और 2020 में निषाद समाज के आरक्षण का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया.

VIP की चुनावी तैयारी

सीतामढ़ी के दौरे पर सहनी ने कहा कि महागठबंधन बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की आठों सीटों को लेकर भी गठबंधन के भीतर चर्चा होगी. अगर गठबंधन यह तय करता है कि सभी आठ सीटें VIP को दी जाएं, तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं. उन्होंने आगे बताया कि VIP की 60 सीटों पर पूरी तैयारी है और अंतिम निर्णय महागठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे के तहत लिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Politics: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोली- “देश की बदहाली…”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >