बिक्रम में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाईं पारंपरिक कलाबाजियां

Patna News : पूरे मार्ग में लोगों ने ताजिया का स्वागत किया और अमन, भाईचारे तथा शांति की दुआ मांगी.

पटना के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट
Patna News : खिदमत खल्क कमिटी इमामबाड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस असपुरा, नया पुल, नोनिया टोला, शहीद स्मारक सहित विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से गुजरते हुए थाना रोड स्थित इमामबाड़ा के पास संपन्न हुआ. पूरे मार्ग में लोगों ने ताजिया का स्वागत किया और अमन, भाईचारे तथा शांति की दुआ मांगी.

हजरत इमाम की याद में निकला जुलूस

जुलूस का नेतृत्व खलीफा मफूज अहमद नियाजी ने किया. उन्होंने कहा कि यह जुलूस करबला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला जाता है. उन्होंने बताया कि करबला की घटना इंसानियत, सत्य, न्याय और बलिदान का संदेश देती है तथा अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की प्रेरणा प्रदान करती है.

या हुसैन के नारे लगाए

जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी और तलवार की हैरतअंगेज कलाबाजियों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पूरे मार्ग में या हुसैन के नारों से माहौल गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने मातमी रस्मों का पूरी आस्था के साथ पालन किया.

जुलूस के दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर इरफान, रेहान, इकराम, ईमान, दानिश, पप्पू मियां, फिरोज मियां, अब्दुल, महमूद मियां सहित कमिटी के अनेक सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे. आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समिति ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में जुलूस की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहे और पूरे आयोजन के दौरान निगरानी बनाए रखी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >