BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीतिक सफर इसी पार्टी के साथ आगे बढ़ेगा. उन्होंने एनडीए सरकार के विजन पर भरोसा जताया.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रवक्ता और लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले नेता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद वह भावुक नजर आए और कहा, "अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे." उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर अब भारतीय जनता पार्टी के साथ ही आगे बढ़ेगी.

NDA के विजन पर जताया भरोसा

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने देश और बिहार के विकास की सोच को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है. उन्होंने कहा, "देश और बिहार के लिए एनडीए के पास स्पष्ट विजन है. विकास का रोडमैप है. जनता के हित में काम करने की प्रतिबद्धता है."

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार एनडीए के साथ बढ़ रहा है.".

विपक्ष पर साधा निशाना

मृत्युंजय तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, "विपक्ष के पास न कोई विजन हैं और न ही जनता के विकास का कोई ठोस एजेंडा. सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी से जनता का भला नहीं हो सकता. बिहार और देश की जनता अब विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है."

उन्होंने कहा कि वह अब पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ली BJP की सदस्यता

BJP की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल मौजूद रहे. पार्टी नेताओं ने मृत्युंजय तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >