MP Fugitive Mayank Baghel Arrested by STF In Patna : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मयंक बघेल को बिहार एसटीएफ ने पटना से गिरफ्तार कर लिया. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर 2026 को अगमकुआं थाना क्षेत्र से उसे पकड़ा. गिरफ्तार मयंक बघेल सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
कोतवाली थाना कांड में था वांछित
एसटीएफ के अनुसार, मयंक बघेल सिवनी के कोतवाली थाना कांड संख्या 781/2026 में वांछित था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 का भी उल्लेख है.
पटना के बाढ़ में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, 5 अर्धनिर्मित कट्टा और 12 कारतूस बरामद; 4 गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर हुई कार्रवाई
मयंक बघेल की तलाश को लेकर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को जानकारी मिली थी. इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान उसके पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी के बाद मयंक बघेल के खिलाफ संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सिवनी के कोतवाली थाना कांड से जुड़े इस मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है.
