घरों से पिछले दिनों से अधिक निकले लोग, अब तक 60 हजार वाहन जब्त

लॉकडाउन के तीसरे चरण के चौथे दिन पुलिस का पहरा होने के बाद भी सड़कों पर पिछले दिनों के विपरीत लोग अधिक दिखे.

पटना : लॉकडाउन के तीसरे चरण के चौथे दिन पुलिस का पहरा होने के बाद भी सड़कों पर पिछले दिनों के विपरीत लोग अधिक दिखे. इससे लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों का ग्राफ ऊपर चला गया है. बीते 24 घंटों में हुई पुलिस कार्रवाई ने जब्त वाहनों की संख्या 60 हजार के पार हो गयी है.

लोगों के बीच यह भ्रांति अभी भी दिख रही है कि तीसरे चरण में छूट मिल गयी है. 24 मार्च से अब तक 1898 एफआइआर हो चुकी है. 1914 लोग गिरफ्तार किये गये हैं. 60802 वाहनों की जब्ती और 13 करोड़ 71 लाख 30 हजार 414 रुपये का अर्थ दंड वसूला जा चुका है. 24 घंटे में पुलिस कार्रवाई गिरफ्तारी- 30एफआइआर- 49वाहन जब्त- 1720जुर्माना – 38, 18,340 रू़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >