मोकामा में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गंगा घाट पर नहाने के दौरान हुआ हादसा

मोकामा के दरियापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गंगा घाट के पास पानी भरे गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Patna drowning death: मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना गंगा घाट के समीप पानी भरे एक गड्ढे में नहाने के दौरान हुई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान दरियापुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी मोहम्मद ज़ाहीद के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जैद और मोहम्मद जमशेद के 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रेहान के रूप में की गई है.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे अपने दो-तीन दोस्तों के साथ गंगा घाट के पास बने गहरे गड्ढे में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं रहा और दोनों गहरे पानी में डूब गए. साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस

घटना के बाद मोहम्मद जैद को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरांची ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मोहम्मद रेहान को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफरल अस्पताल मोकामा भेजा गया. रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया.

गांव में पसरा मातम

दो बच्चों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही दरियापुर पंचायत में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

घटना की सूचना मिलने पर हाथीदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mahesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >