Mokama Munger Highway: NH-80 पर सफर करने वालों को नहीं झेलना पड़ेगा जाम, यहां बाईपास बनाने की है योजना

Mokama Munger Highway: बिहार के कई जिलों में इन दिनों सड़क, हाइवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. इस बीच मोकामा-मुंगेर हाइवे-80 पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. लखीसराय जिले में किऊल तटबंध पर बाईपास बनाने की योजना है.

Mokama Munger Highway: बिहार में नीतीश सरकार की ओर से रोड के निर्माण से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम किए जा रहे हैं. इस बीच मोकामा-मुंगेर हाइवे-80 पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर आ गई है. दरअसल, हाइवे पर लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़े, इसे लेकर बाईपास बनाने की योजना तैयार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में किऊल नदी के किनारे बने सुरक्षा तटबंध पर बाईपास सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है.

जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

हालांकि, इस योजना को अभी सरकार के सामने पेश करना है. यदि सरकार की ओर से मंजूरी मिलती है, उसके बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा. बता दें कि, बाईपास सड़क के बनने से लोगों को जाम की समस्या से तो निजात मिलेगी ही लेकिन साथ में यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध हो सकेगा.

प्रस्तावित मरीन ड्राइव से भी जुड़ेगा बाईपास

जानकारी के मुताबिक, लखीसराय जिले में एनएच 80 गोंदरी पुल मानुचक के पास से शुरू होकर मुंगेर जिले की सीमा तक जाने वाली यह बाईपास सड़क किऊल नदी के तटबंध पर बनाया जाएगा. यह तटबंध लखीसराय जिले की सीमा पर खत्म होता है और यहीं से मुंगेर जिले की सीमा शुरू होती है. खास बात यह है कि, मुंगेर-भागलपुर के बीच प्रस्तावित मरीन ड्राइव से भी इसे जोड़े जाने की योजना है.

बाढ़ से भी हो सकेगा बचाव

वहीं, किऊल नदी के तटबंध पर बाईपास के बनने से जिले के उत्तरी दिशा के गांव के लोगों को बाढ़ से बचाव किया जा सकेगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो, इस योजना से लाखों लोगों को फायदा पहुंच सकता है. इधर, लखीसराय प्रशासन ने भी इस प्रस्ताव को लाभकारी समझा और तमाम तकनीकी पहलुओं पर समीक्षा की जा रही है.

तटबंध के किनारे का बदलेगा लुक

बता दें कि, किऊल नदी के तटबंध पर प्रस्तावित बाईपास के निर्माण से वहां का नजारा मरीन ड्राइव जैसा हो जाएगा. लोग यहां के नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे. स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के साथ-साथ साज-सजावट भी की जाएगी. लोग सुबह और शाम के वक्त घूमने-फिरने के लिए आ सकेंगे. ऐसे में तटबंध के किनारे का लुक ही बदल जाएगा.

Also Read: पटना जंक्शन की बदलेगी सूरत, स्काईवॉक बनने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >