Bihar News: मोकामा-मुंगेर फोरलेन का रूट चार्ट आया, तीन जिलों में इन गांवों से ली जाएगी जमीन...

Bihar News: बिहार में मोकामा-मुंगेर फोरलेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पटना, लखीसराय और मुंगेर जिले में जानिए कहां की जमीन ली जाएगी...

Bihar Fourlane Road Project: मोकामा-मुंगेर फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पटना, लखीसराय और मुंगेर के जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, उसकी जानकारी भी सामने आ गयी है. पिछले महीने ही जमीन अधिग्रहण का आदेश केंद्र सरकार की ओर से दिया गया था. अब अधिसूचना जारी होने के बाद फोरलेन निर्माण के काम में तेजी आएगी.

पटना में जमीन का अधिग्रहण

मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पटना के घोसवारी से तीन गांवों को चिन्हित किया गया है जहां जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. घोसवारी ताल्लुक के धनक डोभ, मोहनपुर और गोसाई गांव में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. वहीं मोकामा में औटा, मोकामा खास और कालीस्थान गांव से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

ALSO READ: बिहार में बिजली संकट खत्म करेगा ये दो प्रोजेक्ट, सोलर इन्वर्टर और ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट बनेगा…

पटना

लखीसराय में जमीन का अधिग्रहण

लखीसराय जिले के बड़हिया ताल्लुक के 11 गांव में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. लखीसराय और बड़हिया के शायरबीघा, शर्मा, बीरूपुर, निजामपुर, गिरधरपुर, रुस्तमपुर, महरमचक, नथनपुर, कुठवा, आलापुर, पतनेर, नीमचक, बाभनगामा, सबिकपुर, दामोदरपुर, इत्यादि गांव के पास की खेतिहर जमीन का अधिग्रहण होगा. वहीं पिपरिया और सूर्यगढ़ा के भी 30 गांवों से जमीन ली जाएगी.

मुंगेर में जमीन का अधिग्रहण

मुंगेर जिले के जमालपुर और धरहरा में 16 गांवों से जमीन अधिग्रहण होगा. गुलालपुर, ददनचक, बगनौलखा, चाननपुरा, सिराजाबाद इंग्लिश, सफीआबाद, मगरौरा, भागीचक, जानीपुर, कनकौल, चक मानसिंघ, कुशवाहा, इंदुख (इस्ट) जगतपुर, चौरडिगर, धरहरा आदि गांवों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

मुंगेर में जमीन का अधिग्रहण

मिर्जाचौकी से पटना तक का सफर होगा आसान

मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड सड़क तीन जिलों से गुजरेगी और यह 57.9 किलोमीटर लंबी होगी. इस सड़क के बन जाने से मुंगेर-लखीसराय समेत आसपास के जिलों को भी पटना आने-जाने में सहूलियत होगा. उधर, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन का काम अब जल्द ही पूरा होने वाला है. इस सड़क के बन जाने से मिर्जाचौकी से पटना तक आने-जाने में समय की बचत होगी.

पिछले साल मिली थी सड़क रूपी सौगात

मोकामा-मुंगेर सड़क की सौगात पिछले साल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी. विभाग ने काफी तेजी से इस सड़क प्रोजेक्ट का काम आगे बढ़ाया है और पिछले महीने फरवरी में जमीन अधिग्रहण की घोषणा कर दी गयी थी. अब मार्च के पहले सप्ताह में ही इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >