संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा है कि बिहार में परिवर्तन और प्रगति की नयी लकीर मोदी-नीतीश की जोड़ी खींच रही है. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 13,500 करोड़ रुपये की लागत से गैस, बिजली और रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. श्री कुशवाहा ने कहा कि एनडीए सरकार विकास और सुशासन की प्रतीक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में बिहार को अंधकार और बदहाली से निकालकर विकास के पथ पर अग्रसर किया है. अब जब केंद्र और राज्य, दोनों जगह एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार है, तो बिहार दोगुनी रफ्तार से प्रगति कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
