ED Raid: चीफ इंजिनियर के ठिकानों पर रेड पर मंत्री का बड़ा बयान, बोले- 'भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति'

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की यह कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. ईडी की टीम ने उनके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से संबंधित कागजात जब्त किए हैं.

ED Raid: भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजिनियर तारिणी दास के पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णंदु नगर के आवास पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है, इसलिए ऐसी कार्रवाई हो रही है. मंत्री सरावगी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “हमारी सरकार में कोई भी हो, अगर गलत काम किए हैं, तो किसी हाल में नहीं बचने वाले हैं. हमारी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है, इसी को लेकर कार्रवाई हो रही है. वर्ष 2005 के पहले भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था. अब जो भी आरोप लगा रहे हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सजायाफ्ता हैं.”

2005 से पहले यही लोग लूटते थे बिहार

मंत्री संजय सरावगी ने आगे कहा कि यही लोग मिलकर 2005 के पहले बिहार को लूटते थे. लेकिन, हमारी सरकार में गलत काम करने वाले बचेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि कई उदाहरण हैं, जैसे चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन, ऐसे कई उदाहरण हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजद बोली- भ्रष्टाचार की राजधानी बिहार है

इससे पहले ईडी की छापेमारी पर राजद के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि स्वागत है. बिहार में जमकर लूट और भ्रष्टाचार हो रहा है. इसमें मंत्री भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री अचेतावस्था में हैं, उन्हें कुछ पता ही नहीं रहता है. कहीं भी छापेमारी कर लीजिए, करोड़ों रुपये मिलेंगे. देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बिहार है.

इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

आधिकारिक पुष्टि नहीं

ईडी की टीम ने भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजिनियर तारिणी दास के पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णंदु नगर के आवास पर गुरुवार सुबह छापेमारी की. कई गाड़ियों में सवार होकर जांच टीम पूर्णंदु नगर में स्थित तारिणी दास के घर पर पहुंची और गेट बंद कर दिया, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा सके और न कोई बाहर से अंदर आ सके. हालांक‍ि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छापेमारी की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >