Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर खुलेगा मिनी मॉल, छठ पूजा से पहले यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट नया रूप लेने जा रहा है. यहां 40 से अधिक फूड वेंचर्स और रिटेल शॉप्स खुलेंगी, जिनमें बरिस्ता, स्टारबक्स, सबवे जैसे ब्रांड शामिल होंगे. छठ पूजा से पहले एयरपोर्ट पर मिनी मॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए नेशनल और इंटरनेशल ब्रांड के फूड एंड बेवरेज वेंचर्स और रिटेल शॉप खुलेंगे. देश के अन्य मेट्रोपोलिटन सिटी की तरह पटना एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को स्नैक्स और कॉफी के विभिन्न वेरायटी का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही ब्रांडेड रिटेल शॉप से यात्री कपड़े, जूते, घड़ी व अन्य सामानों की खरीदारी कर सकेंगे.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या अपडेट दिया

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि पटना एयरपोर्ट पर कुल 40 फूड एंड बेवरेज वेंचर्स और ब्रांडेड रिटेल शॉप खुलेंगे. ये दुकानें एयरपोर्ट के एराइवल, डिपार्चर और मल्टी लेवल कार पार्किंग एरिया में खुलेंगे. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि छठ पूजा से पहले यह सभी दुकानें खुल जायेंगी. मल्टी लेवल कार पार्किंग के ऊपर दो फ्लोर में मिनी मॉल का रूप देखने को मिलेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

17 रिटेल शॉप और 23 फूड वेंचर्स की मिलेगी सौगात

17 रिटेल शॉप के लिए कुल 1145 स्वायर मीटर की एरिया में दुकानें खुलेगी. वहीं 23 फूड वेंचर्स के लिए 1200 स्क्वायर मीटर की एरिया में दुकानें खुलेंगी. फूड एंड बेवरेज वेंचर्स में बरिस्ता, सबवे, स्टार बक्स, हरिलाल आदि शामिल हैं.

रिटेल शॉप में ब्रांडेड एक्सेसीरीज, फूटवियर और गार्मेंट की कंपनियां शामिल है. इसके अलावे यात्रियों की लिए दो एक्जिक्यूटिव लांज की सुविधा भी दी जायेगी. मल्टी लेवल कार पार्किंग में खुलने वाली दुकानों में हवाई यात्रियों के अलावे आम लोग भी खरीदारी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >